Blog

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भिन्न भिन्न बैकों के 68 एटीएम कार्ड व एक अवैध चाकू बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 27.09.2026 को 01 अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र पंचानन्द को 68 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैकों के व एक अवैध चाकू के साथ रबूपुरा मिर्जापुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 318(4)/317(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त आकाश कुमार द्वारा एटीएम के अंदर कम जानकारी रखने वाले व्यक्तियों का पासवर्ड देखकर, अपना एटीएम नीचे गिराकर उन्हें भ्रमित कर उनका सही एटीएम कार्ड चोरी कर लिया जाता है तथा पासवर्ड की मदद से अन्य एटीएम से पैसे निकाल लिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, चाकू की मदद से एटीएम मशीन के रीडर से छेड़छाड़ कर एटीएम कार्ड फंसा देता है तथा कुछ घंटे बाद वापस आकर चाकू से मशीन में छेड़छाड़ कर फंसे हुए एटीएम कार्ड निकाल लेता है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
आकाश कुमार पुत्र पंचानन्द निवासी चोटपुर कालोनी थाना सैक्टर 68 छिजारसी गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम ओणमा थाना शेखोपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार

 

Related Articles

Back to top button