मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण जागरूकता शिविर आयोजित
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के तहत “My Health, My Pride – मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” विषय पर स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण जागरूकता शिविर का आयोजन MY Bharat, गौतम बुद्ध नगर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, गौतम बुद्ध नगर के समन्वय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban PHC), रायपुर, सेक्टर-126, नोएडा में किया गया।

शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, संतुलित पोषण तथा नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए युवाओं को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से लगभग 200 युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को लाभ मिला।
कार्यक्रम में Jax Foundation के सदस्यों ने MY Bharat स्वयंसेवकों के साथ मिलकर युवाओं एवं स्थानीय समुदाय को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वस्थ युवा–सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।









