Blog

विषय: अखिल भारतीय “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित “अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता” दादरी शाखा द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 दिन सोमवार को नगर के 32 विद्यालयों में सम्पन्न कराई गई।
जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 1830 एवं वरिष्ठ वर्ग सीनियर ग्रुप में 1770 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दादरी शाखा से कुल 3600 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

यह प्रतियोगिता आज ही के दिन संपूर्ण भारत वर्ष में आयोजित की जा रही है और इसमें अनुमानतः 1 करोड़ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, अकेले पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत में 60,000+ विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
दादरी शाखा से शाखा अध्यक्ष श्रीमान एन के शर्मा जी ने बताया कि दादरी नगर में सभी विद्यालयों में इस प्रतियोगिता के लिए बहुत उत्साह पूर्ण वातावरण रहता है , एन के शर्मा जी ने बताया कि दादरी शाखा में इस प्रतियोगिता का अगला चरण अंतरविद्यालय प्रतियोगिता का दिनांक 20 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रतियोगिता शाखा स्तर के बाद प्रांत स्तर, क्षेत्रीय स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

दादरी शाखा स्तर पर संयोजक संस्कार डॉ अजय गर्ग जी, भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रभारी श्री बॉबी गर्ग जी, एवं मोहित गोयल जी के अथक प्रयासों से ही दादरी में 32 विद्यालयों के 3600 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष जी ने समस्त विद्यालय प्रधानाचार्य महोदय, प्रबंधक महोदय जी एवं समस्त सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button