आज दिनांक 30.8.2026 को थाना जारचा में नियुक्त उपनिरीक्षक श्री श्योराज सिंह आज अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस अवसर पर थाना जारचा परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश नाथ, थाना जारचा की समस्त पुलिस टीम तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उपनिरीक्षक श्री श्योराज सिंह को भावभीनी विदाई दी गई

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, व्यवहार एवं पुलिस विभाग के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। सभी ने उनके दीर्घ सेवाकाल में किए गए

योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान पुलिस टीम एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने श्री श्योराज सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं
।
प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश नाथ द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न/उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।









