Blog

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 29.08.2026 को थाना सेक्टर-126 पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि वह ग्राम असगरपुर में पेंटिंग का कार्य कर रहा था। वह अपने साथ अपने पुत्र उम्र करीब 05 वर्ष व पुत्री उम्र करीब 03 वर्ष को भी कार्यस्थल पर लाया था। कार्य के दौरान उसकी पुत्री खेलते-खेलते रास्ता भटककर गांव की ओर चली गई। बच्ची के परिजनों द्वारा उसको काफी तलाश किया गया परंतु कोई जानकारी नही मिल सकी। उक्त सूचना प्राप्त होते ही तत्काल बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 30 मिनट के अंदर ही बच्ची को सकुशल तलाश कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही पर बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी।

Related Articles

Back to top button