जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 25 अगस्त, 2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी कक्ष तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले एवं सील की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही वेयरहाउस परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, जिसमें सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं संतोषजनक पाई गईं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









