Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार व सहायक

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सुरक्षा आयुक्त श्री गुलजार सिंह के द्वारा स्थानीय पुलिस बल व आरपीएफ/जीआरपी स्टाफ के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए दादरी रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, मैन हॉल , प्लेटफार्म एरिया, बुकिंग एरिया ,यार्ड एरिया सभी जगह सुरक्षा चैकिंग अभियान चलाया गया।

यात्रियों को भी कोई भी संदेहास्पद सामान या वस्तु मिलने पर तुरंत आरपीएफ/जीआरपी को सूचित करने या 139 पर शिकायत करने हेतु अवगत कराया गया। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button