दादरी में कांवड़ मार्ग पर गंदगी का अंबार, प्रशासन के सफाई दावों पर उठे सवाल
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा/दादरी। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दादरी में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। दादरी के बालाजी गेट के पास जीटी रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी दिखाई दे रही है

स्थानीय स्तर पर सामने आई स्थिति के अनुसार, सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण भी श्रद्धालु परेशान नजर आ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुजरने के बावजूद सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन बालाजी गेट के पास जीटी रोड की स्थिति उन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बालाजी गेट के पास जीटी रोड पर तत्काल सफाई कराकर कूड़ा हटाया जाए, ताकि कांवड़ियों और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
नगर पालिका परिषद दादरी नगर पालिका परिषद , दादरी से भी अपेक्षा है कि मौके का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
सुंदर लाल शर्मा दादरी









