
श्रीमान जी आज दिनांक 05/08/26 को थाना जारचा ग्रेटर नोएडा मिशन शक्ति 5.0 व ऑपरेशन मजनू के अन्तर्गत मिशन शक्ति टीम तथा एंटी रोमियो के द्वारा वत्सराज इंटर कॉलेज ग्राम कलौंदा में जाकर बालिकाओ को एकत्रित कर महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे जागरूकता, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकरी दी गई
,
महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी पढ़ाओ अभियान आदि के विषय में जागरूकता प्रदान की गई। बालक बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों, शुभ मंगल योजना , साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर पोर्टल www.cyberpolice.uppolice.gov.in , आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 की भी जानकारी दी गई। *मिशन शक्ति टीम थाना जारचा ग्रेटर नोएडा जनपद गौतम बुद्ध नगर।









