Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कार व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 11.07.2026 को वादी द्वारा सूचना दी गई कि विशाल से पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण दिनांक 10.07.2026 की सायंकाल नोएडा से अपने घर जाते समय रास्ते में विशाल ने अपने मामा हरेन्द्र एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना प्राप्त होने पर थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 11.07.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र बचन सिंह को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार (क्रेटा, रजि0नं0- UP16DC2851) बरामद की गई व निशानदेही पर 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button