Blog

आज दिनांक 06.07.2026 को थाना जारचा परिसर में आगामी कांवड़ को सकुशल संपन्न कराने हेतु

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ACP 2 महोदया की अध्यक्षता में कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी जारचा सहित सभी चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों

एवं डीजे संचालकों को शासन एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों/गाइडलाइनों का कड़ाई से पालन करने हेतु विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। विशेष रूप से डीजे की निर्धारित ऊंचाई, ध्वनि स्तर, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बै

ठक में थाना क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। सभी को कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक उपरांत एसीपी-2 दादरी महोदय द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात समस्त पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई तथा गणमान्य व्यक्तियों स

संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुना गया एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।

Related Articles

Back to top button