Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा घर में चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण, चोरी का सामान, 01 चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी के 20,570 रूपये नकद बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 04.07.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घर में चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1-फिरोज उर्फ बब्लू पुत्र रहीश 2-आशीष पुत्र गुडविल को ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से सेक्टर-19 में एक मकान से चोरी की गयी स्टील की टोटियाँ (सम्बंधित मु0अ0सं0 231/2026 धारा 305ए/331(1) बीएनएस, थाना सेक्टर-20), थाना सेक्टर 24 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 282/2026 धारा 305ए बीएनएस से सम्बंधित 4500 रूपये,

थाना सेक्टर-24 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/2026 धारा 305ए बीएनएस से सम्बंधित 4000 रूपये, थाना सेक्टर-39 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2026 धारा 305ए बीएनएस से सम्बंधित 12070 रूपये, एक चोरी की मोटरसाइकिल रजिं0 नम्बर DL5SCK0198 सम्बन्धित मु0अ0सं0 012877/2026 थाना सीमापुरी(दिल्ली), चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण- 01 प्लास नुमा कटर, 01 टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, 01 लोहा काटने वाला कटर, 01 लोहे का सब्बल धार-दार, 01 लोहे की छैनी व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से मोबाइल व लैपटॉप चोरी की घटना को कारित किया गया था, जिससे प्राप्त रुपयों को इनके द्वारा खर्च कर दिया गया है। उक्त चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-39 पर 1-मु0अ0सं0 294/2026 धारा 305ए बीएनएस व 2-मु0अ0सं0 294/2026 धारा 305ए बीएनएस तथा 3-मु0अ0सं0 248/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्तों का विवरण-*

1-फिरोज उर्फ बब्लू पुत्र रहीश निवासी ग्राम हिरौली, थाना खुर्जा, बुलंदशहर वर्तमान पता सेक्टर-93, थाना फेज-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। (शिक्षा- कक्षा 3 तक, व्यवसाय- दिल्ली/एनसीआर में ओला- ऊबर टैक्सी चलाता है)
2-आशीष पुत्र गुडविल निवासी मौहल्ला व थाना सुभाष नगर, बरेली वर्तमान पता गली नं0-3, ग्राम छलेरा, सेक्टर-44, थाना सेक्टर-39, नोएडा उम्र करीब 38 वर्ष (शिक्षा- स्नातक, व्यवसाय- नोएडा में ट्रैक्सी ड्राईवर)

 

Related Articles

Back to top button