Blog

दादरी पुलिस की तत्परता से 6 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी, गौतमबुद्धनगर* | आज सुबह कठेरा रोड निवासी 6 वर्षीय बालक अशद पुत्र चांद घर के पास दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर नहीं लौटा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार ने आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

बालक के चाचा राजू सिद्दीकी, जो हुक्के का काम करते हैं, ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने समाजसेवी व पार्षद पति हारून सैफी जी के साथ मिलकर दादरी थाने की कस्बा चौकी इंचार्ज अंकित नागर जी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। 112 डायल के नितेश दीवान जी की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को पेरिफेरल क्षेत्र से सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस को देखकर बच्चा काफी घबराया हुआ था।

बेटे को सकुशल पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दादरी थाना प्रभारी, कस्बा चौकी इंचार्ज अंकित नागर जी, 112 डायलकर्मी नितेश दीवान जी व पूरी दादरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि पुलिस की तत्परता की वजह से ही उनका लाल सुरक्षित घर लौट सका।

Related Articles

Back to top button