Blog

GIMS हॉस्पिटल के *कर्मचारियों द्वारा अपनी जायज़ मांगों को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना तथा आंदोलनकारियों को जेल भेजना अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

इसी प्रकार, *वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों की समस्याओं का आज तक समुचित समाधान नहीं किया गया। किसानों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, 10% आवासीय प्लॉट सहित अन्य वैध मांगों को पूरा किया जाना समय की आवश्यकता है।

इन सभी *जनविरोधी नीतियों और अन्याय के खिलाफ आज माननीय मुख्यमंत्री के ग्रेटर नोएडा आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज* कराने जा रहे थे। लेकिन *लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करने के बजाय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में निरुद्ध कर दिया।*
*मुख्यमंत्री जी के जिले से वापस जाने के बाद ही सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया।*

समाजवादी पार्टी *स्पष्ट करती है कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों, न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष है।*

जब तक *GIMS के कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता, किसानों की जायज़ मांगों का सम्मान नहीं किया जाता और जनहित के मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक समाजवादी पार्टी का संघर्ष पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button