Blog

दादरी । निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 108 आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाश नंद गिरी महाराज ने कहा कि दादरी सभी धर्म और सनातन परंपरा और संतों से प्रेम करने वाली धार्मिक नगरी है ।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

वे नगर के बड़ा बाजार स्थित नेताजी आउटलेट का शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे ।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का एक लक्ष्य है । महाकाल , बद्रीनाथ , राम जन्मभूमि , काशी विश्व कॉरिडोर , केदारनाथ समेत धर्मस्थलों पर कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है । या गड़बड़ी आई होगी । प्रधानमंत्री उस पर शांति बनाकर रहेंगे । उनके लक्ष्य और अस्तित्व की बात है । अगर ऐसा कुछ हुआ है उस पर उत्तर प्रदेश की एसआईटी टीम जांच कर रही है । उसमें मुख्यमंत्री , प्रधानमंत्री निष्पक्ष जांच करेंगे ।

राम जन्मभूमि का दुनिया में राम मंदिर की स्थापना कर नया इतिहास रचा है । उनके पक्ष से एक-एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को जाती है । निसंदेह राम जन्मभूमि पर कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यही हमारी मांग भी है । लखनऊ में जो 15 लोगों की मौत हुई है । उस पर मुख्यमंत्री बहुत दुखी हैं । बड़ी कार्रवाई की बात चल रही है । और जांच कर कार्रवाई की जाएगी । घटना की पुनरावृति शब्दों से नहीं की जा सकती है ।

लगभग 15 लोगों की जान माल का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री उस पर कठोर कार्रवाई के साथ अंतिम चरम लक्ष्य तक पहुंचायेंगे ‌।
इस अवसर पर जस्टिस सुधीर अग्रवाल , पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी,

जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी , रजाक अहमद , भूपेंद्र सिंहल, मनोज मंगल , मोनू सिंहल , रेखा सिंहल , राजेश गर्ग आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button