भीषण गर्मी में राहगीरों एवं वाहन चालकों को वितरित किया गया शरबत
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज लुहारली टोल प्लाजा पर बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए टोल प्रबंधन द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं, वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। टोल प्रबंधन ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में सड़क पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सामाजिक पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्याप्त मात्रा में शरबत उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

शरबत प्राप्त करने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों ने टोल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

टोल प्रबंधन ने भविष्य में भी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा एवं सहायता के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।









