Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनांक 02.11.2023 को थाना जारचा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 166/23 धारा 323/504/307 भादवि में वांछित अभियुक्त शिवकुमार शर्मा पुत्र स्व0 महेन्द्र पाल शर्मा को गोकलपुरी पार्किंग के सामने स्थित टी पॉइन्ट यमुना विहार, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरणः*
अभियुक्त शिवकुमार शर्मा पुत्र स्व0 महेन्द्र पाल शर्मा द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वादी के भाई के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने का प्रयास किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0166/23 धारा 323/504/307 भादवि पंजीकृत है।
*अभियुक्त का विवरणः*
शिवकुमार शर्मा पुत्र स्व0 महेन्द्र पाल शर्मा निवासी मोजपुर, उत्तरी पूर्वी, दिल्ली मूल पता ग्राम पचदेवरा, थाना कोतवाली अनूपशहर, जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 48 वर्ष।









