
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 05/06.05.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकीपुर में नाली के पानी की निकासी एवं कूडा डालने को लेकर हुए विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में मृतक साजन भाटी के परिजन (चाचा) द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 243/2026 धारा 103(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 24.05.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से उक्त घटना में वांछित 02 अभियुक्त 1.गौरव उर्फ भोला 2.मनीष उर्फ मन्नू पुत्रगण रिषीपाल निवासीगण ग्राम साकीपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को ईएऩटी की तरफ जाने वाले बन्द रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये थे। उक्त घटना में थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 06 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।









