Blog
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25-25 हजार रूपये के इनामी वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 23.05.2026 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25-25 हजार रूपये के इनामी वांछित 02 अभियुक्त 1-अनस पुत्र अयाज 2-अमन पुत्र अजय कुमार को शनि मन्दिर के पास, सेक्टर-14ए से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो थाना फेस-1 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी पर पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त गैंग लीडर अनस द्वारा अपने गैंग के सदस्य अमन के साथ मिलकर वाहन व अन्य चोरी/लूट/ जानलेवा हमला जैसी घटनायें कारित की जाती थी।









