Blog

थाना फेस 2 पुलिस द्वारा श्रमिक आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 20.05.2026 को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर मदरसन कम्पनी के के पीछे हनुमान मन्दिर के पास वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र ब्रह्मपाल को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध करने का तरीका-

*सोशल मीडिया पर एक प्रोपोगेंडा पोस्ट/वीडियो प्रसारित किया जा रहा था जिसमें निम्नाकित आरोप लगाये जा रहे थे, जो निम्नलिखित है-*

-अनिल कुमार एक सरकारी कर्मचारी है जो यूपी पुलिस के अधिकारी/डीसीपी का ड्राईवर है। अनिल सरकारी कर्मचारी नही है। अनिल कभी भी किसी पुलिस अफसर का ड्राईवर नही रहा है। यह एक प्राइवेट ड्राईवर है।

-अनिल दिल्ली में एक संस्था में कार्यरत एक व्यक्ति का प्राइवेट ड्राईवर है।

-अनिल कुमार का वर्तमान में रिचा ग्लोबल कम्पनी से कोई सम्बन्ध नही है और ना ही किसी कम्पनी में कार्यरत है।

-अनिल कुमार करीब 02 वर्ष पूर्व रिचा ग्लोबल कम्पनी का कर्मचारी रहा है।

-गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जानबूझकर हिंसा भडकाने के लिए रिचा ग्लोबल ग्रुप में अनिल को जोडा गया है।

-तथाकथित प्रोपोगेंडा फैलाने वाले समूह द्वारा स्वंय स्वीकारा गया है कि यह व्यक्ति जिसका नाम अनिल है रिचा ग्लोबल ग्रुप में हिंसात्मक पोस्ट डाल रहा था यथा- मोदी आ रहा है, बाईपास का उदघाटन करने के लिए, पूरा रोड जाम कर देना चाहिये।

-अनिल को गौतमबुद्धनगर पुलिस के द्वारा रिचा ग्लोबल ग्रुप में नहीं जोडा गया था बल्कि यह बात प्रकाश में आयी है कि गौतमबुद्धनगर में मजदूर आन्दोलन की आड में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवी समूह के एक व्यक्ति द्वारा अनिल को रिचा ग्लोबल ग्रुप में जोडा गया था।

-इसके द्वारा हिंसा को बढावा देने वाले पोस्ट के सम्बन्ध में गौतमबुद्धनगर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसके सम्बन्ध में विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button