Blog
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाकर यूपीआई एवं एटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक अर्टिगा कार बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 15.05.2026 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाकर यूपीआई एवं एटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराने वाले 05 अभियुक्तों 1. नसीम अली पुत्र साबिर अली 2. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार 3. विवेक पुत्र शम्भू प्रसाद सिंह 4. कार्तिक ठाकुर पुत्र राजीव सिंह 5. मनोज कुमार पुत्र केदार केवट को स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है।
(पूछताछ का विवरण)
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम एनसीआर क्षेत्र में अर्टिगा कार में लिफ्ट देकर सवारियों को बैठा लेते हैं और उन्हें अवैध शस्त्र दिखाकर डरा-धमकाकर सवारियों से एटीएम एवं यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं तथा सवारियों के साथ मारपीट कर सुनसान स्थान पर छोड़ देते हैं।









