Blog

सरकपुर गांव की बहू सरोज भाटी बना रही है गांव में लाइब्रेरी,, ग्रेटर नोएडा के गांव सरकपुर मैं रविवार को ग्राम सरकपुर,में सरोज भाटी के निवास पर ग्राम पाठशाला द्वारा एक मीटिंग का आयोजन हुआ

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जिसमें किसान नेता सरोज भाटी गुर्जर राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष वे किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि हमारे गांव सरकपुर मैं वर्षों से कोई भी लाइब्रेरी नहीं बनी हुई है जिससे हमारे गांव आसपास क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि जब से मैं भी इस गांव में बहू बनकर आई हूं तब से और अब तक कोई भी सार्वजनिक लाइब्रेरी नहीं बनाई गई इसीलिए मैंने और मेरे परिवार ने और ग्राम प्रधान प्रमोद भाटी ने सोचा कि क्यों ना हम एक लाइब्रेरी गांव में बनाएं

और यह मेरा सपना था कि मैं इस गांव के लिए एक लाइब्रेरी खोली जाए जिसमें मैंने ग्राम पाठशाला के सहयोग से आज ही लाइब्रेरी बनाने के लिए ठाना है इस बीच प्रधान कोमल भाटी के ससुर प्रमोद भाटी ने कहा है कि हमारी बेटियां और बेटा एक समान है हमको बेटियां और बेटा को एक नजर से देखना चाहिए और जो हमारी बहन जी सरोज भाटी ने गांव के लिए कर दिखाया है उसके लिए मैं बहन जी का आभारी हूं और मैं बहन जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लाइब्रेरी के सहयोग के लिए तैयार और मैं घोषणा करता हूं कि 51000 इस लाइब्रेरी के लिए दान करता हूं और आगे भी जो भी मेरे से मदद होगी मैं तैयार रहूंगा ग्राम पाठशाला के संस्थापक लालबहार सिंह ने कहा है कि मैंने इतना नहीं सोचा था कि इस गांव से कोई निकाल कर ग्राम पाठशाला टीम को बुलाकर लाइब्रेरी की घोषणा करेगा लेकिन मुझे आज इस बात की खुशी है की बच्चों के लिए कोई तो सोच रहा है इसी बीच अपने संबोधन में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास का कहना है कि हर चीज का बंटवारा हो जाता है लेकिन एक शिक्षा ऐसी चीज है कि उसका कभी भी बंटवारा नहीं हो सकता शिक्षा से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है और मैं धन्यवाद करता हूं सरोज भाटी गुर्जर जी का जिन्होंने लाइब्रेरी बनाने के लिए अपने घर निर्णय लिया और जो भी सहयोग होगा हम लाइब्रेरी के लिए करेंगे इस मौके पर डॉक्टर नीलम भाटी डॉक्टर रूपा नितिन नागर संदीप नागर किसान नेता राजकुमार रूपवास सरोज भाटी गुर्जर मोहन सिंह पुष्पा भाटी धर्मवती डॉ रमन पाल सिंह राकेश चौधरी अमित मुखिया प्रमोद भाटी अरुण भाटी गौरव रोशा अंकित रोसा रवि भाटी प्रियाल रोसा शीला रोसा धर्मेंद्र रोसा आकाश रोसा आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button