Blog
पर्यावरण उत्कृष्टता में एनटीपीसी दादरी अव्वल, राष्ट्रीय स्तर पर जीता खिताब
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एनटीपीसी दादरी को 24 अप्रैल 2026 को गोवा में मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण अनुपालन एवं गवर्नेंस में उत्कृष्टता – सेंट्रल सेक्टर कोल आईपीपी” श्रेणी में विजेता का खिताब प्रदान किया गया। यह पुरस्कार एनटीपीसी दादरी की ओर से श्री बानिस कुमार झा, अपर महाप्रबंधक (एमटीपी एवं ईएमजी) ने प्राप्त किया।
यह सम्मान संयंत्र के सतत संचालन, कड़े पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन तथा जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उसके निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।









