Blog

आज दिनांक 09.04.2026 को प्रेस क्लब, स्वर्णनगरी में 4% आबादी भूखंड के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चौधरी प्रकाश प्रधान जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त पीड़ित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि जब तक समस्त क्षेत्र के पीड़ित किसानों को उनका वैध अधिकार—4% आबादी भूखंड—प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक जन संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, चाहे इसके लिए जेल जाना पड़े या प्राधिकरण के विरुद्ध कठोर कदम उठाने पड़ें।

आवश्यकता पड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया जाएगा, किन्तु किसी भी परिस्थिति में इस आंदोलन से पीछे हटने का प्रश्न ही नहीं उठता।

साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर समस्त क्षेत्र के किसानों की भागीदारी के साथ एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस अवसर पर धीरज प्रमुख, जयचंद भाटी, सुबीन भाटी, बॉबी नागर, महकेश भाटी, लाला उर्फ महरचंद, सुनील भाटी (सिरसा), प्रवीण शर्मा,जयवीर कसाना , पप्पू नेताजी मायचा,विजेंद्र चौहान, राजू प्रजापति, मुखिया डाढा फिरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button