Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत लूट करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 शातिर अभियुक्तगण व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 62000 रुपये (लूटे हुए), 03 अदद चाकू नाजायज (घटना में प्रयुक्त) व 01 अल्टो कार रजि० नम्बर HR 51 AR 3574 (घटना मे प्रयुक्त) बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06.04.2026 को वादी मौ0 आरिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी तीतर कोट सिकन्दराबाद बुलन्दशहर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अल्टो गाडी नं0 नामालूम व चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा वादी की मोटर साईकिल में टक्कर मार कर गिरा देना तथा वादी के साथ मारपीट करते हुए वादी के पैसे व मोबाईल ले जाने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 143/26 धारा 281/352/309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही का विवरण*

दिनांक 06.04.2026 को वादी मौ0 आरिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी तीतर कोट सिकन्दराबाद बुलन्दशहर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अल्टो गाडी नं0 नामालूम व चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा वादी की मोटर साईकिल में टक्कर मार कर गिरा देना तथा वादी के साथ मारपीट करते हुए वादी के पैसे व मोबाईल ले जाने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 281/352/309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु तत्काल 03 टीमो का गठन किया गया । गठित टीमो द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण 01. रिहान उर्फ नानू पुत्र मुस्तकीम निवासी मेवों की चौपाल कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष 02. समर पुत्र युसुफ निवासी पुराना कटहैरा रोड कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष 03. सादान पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी इस्लामिया मदरसा वाली गली नई आबादी थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष व 01 बाल अपचारी को चिटहैरा नहर रोड के किनारे दादरी बाइपास पुल के नीचे से समय 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया । कब्जे से 62000 रुपये (लूटे हुए), 03 अदद चाकू नाजायज (घटना में प्रयुक्त) व 01 अल्टो कार रजि० नम्बर HR 51 AR 3574 (घटना मे प्रयुक्त) बरामद किये गये । पूछताछ करने पर चारों ने घटना करना स्वीकार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 310(2)/317(3) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button