एक नही दो मंदिरों को बनाया चोरो ने अपना निशाना करीब 5 किलो के चांदी के छत्र और सोने के जेवरात चंद मिनटों में चोरी CCTV में कैद वारदात
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए सनसनी फैला दी।बिसहड़ा रोड स्थित दुर्गा विशाल मंदिर और भैरवनाथ मंदिर में रात के समय शातिर चोर रेनकोट पहनकर पहुंचा और बड़ी ही चालाकी से मंदिर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है

कि चोर ने पहले मंदिर की रैकी की और फिर मौका देखकर अंदर घुस गया रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए उसने बिना किसी शोर शराबे के माता रानी की मूर्ति से कीमती समान चोरी कर लिया और फरार हो गया।जानकारी के अनुसार वह माता की मूर्ति पर लगा करीब तीन किलोग्राम से अधिक वजन का चांदी का छत्र और सोने की नथ लेकर फरार हो गया।

यह छत्र और जेवरात मंदिर की आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े थे इतना ही नहीं कर ने दूसरे मंदिर से भी करीब 3 किलो का चांदी का छत्र चोरी कर लिया इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
*रेनकोट पहन कर आया चोर सीसीटीवी में कैद पूरी घटना*
इस पूरी घटना की खास बात यह है कि चोर रेनकोट पहनकर मंदिर में दाखिल हुआ जिससे उसकी पहचान छिपी रहे। हालांकि इसकी यह चालाकी ज्यादा काम नहीं आई क्योंकि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी हर हरकत कैद हो गई फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि चोर आराम से मंदिर के अंदर जाता है मूर्ति के पास पहुंचता है और वहां से चांदी का छत्र और सोने की नथ उतार कर अपने बैग में रख लेता है इसके बाद में मौके से फरार हो जाता है।

घटना का खुलासा उसे समय हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे जैसे ही उन्होंने मंदिर के अंदर का नजारा देखा उनके होश उड़ गए। पुजारी ने देखा की माता के सिंगार का सामान और चांदी का छत्र गायब था। इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों में नाराजगी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
मंदिर में चोरी कि इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोर को पकड़ने और चोरी हुए सामान के बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी दादरी का इस पूरे मामले में कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है

।मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है चोर को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन भी किया गया है जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब दादरी क्षेत्र में मंदिर को निशाना बनाया गया हो इससे पहले भी यहाँ मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें नकाबपोश चोरों ने मंदिर के पीतल के घन्टो को अब से करीब दो माह पहले चोरी कर लिया था

हालांकि इन चोरों को बुलंदशहर पुलिस ने पकड़ लिया था जिनसे पीतल के घंटे बरामद हुए थे। वहीं अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कितनी जल्दी चोरों तक पहुंच पाती है।









