Blog

थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 10.03.2025 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नामक पेड एड (विज्ञापन) चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त (महिला/पुरुष) 1. सरीम खान पुत्र नफीस अहमद 2. शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन 3. रितिका पुत्री राजीव गुप्ता

4. मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद 5. फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी 6. खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां को एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद।

*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त सरीम खान व शोएब खान द्वारा बताया गया कि वे M/S RECRUITE SERVICE कम्पनी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” के पेड एड चलाकर इच्छुक लोगों से फॉर्म भरवाते और उनकी डिटेल्स लेकर देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40,000–60,000 रुपये वसूलते थे। इसके बाद फर्जी जोइनिंग लेटर ईमेल के माध्यम से भेजकर धोखाधड़ी करते थे। इस काम के लिए उन्होंने एंथूरियम बिजनेस पार्क, सेक्टर-73, नोएडा में एक ऑफिस किराए पर लिया था, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद रहते थे।

Related Articles

Back to top button