Blog
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा एक चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 51,200 रुपये, एक अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 03.03.2026 को सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मु0अ0सं0 89/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुरजीत पुत्र शोभाराम को सेक्टर-41, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे चोरी के 51,200 रुपये, एक अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे रजि0नं0 DL3SEH2338 बरामद हुई है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह शादी समारोह में घुसकर बारात में चढ़त के समय लोगों के बीच घुसकर भीड़भाड़ होने का फायदा उठाकर लोगो की जेब व बैगों से पैसे चुराता लेता है। बरामद रुपये अभियुक्त द्वारा सामुदायिक बारात घर सेक्टर-39 नोएडा में चल रही एक शादी से बारात चढ़त के समय चुराये गये थे।









