Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि का फर्जी बैनामा करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 09/02/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर अभियुक्तगण के द्वारा वादी के साथ धोखाधडी करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो से छेड़छाड़ कर भूमि का फर्जी बैनामा कर 87,66,000 रुपये लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना जेवर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरण–*

दिनांक 10/02/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1-रत्ना उर्फ् रतन सिंह पुत्र स्व0 विक्रम सिंह 2.सोनू पुत्र राकेश को खुर्जा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button