थाना साइबर क्राइम पुलिस व थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्रू-शिप कंपनियों में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, कॉलिंग डाटा शीट, 04 मोहर एवं फर्जी दस्तावेज बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 11.02.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस व थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्रू-शिप कंपनियों में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1. राहुल पुत्र मुन्ना लाल 2. प्रशान्त पुत्र श्रीओम 3. विशाल शर्मा पुत्र रवि शर्मा 4. सैफ वारिश पुत्र शमसाद अली को सेक्टर- 132 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, 26 प्रति कॉलिंग डाटा शीट, 21 रजिस्टर (कॉलिंग डाटा), 04 मोहर, 04 जॉइनिंग लेटर व अन्य बैंक सबंधी दस्तावेज (बैंक पासबुक, एटीएम आदि) बरामद किए गए है।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्तों द्वारा सेक्टर-132, नोएडा स्थित SEA HIRE MARINE SERVICE COMPANY नामक फर्जी कंपनी संचालित कर क्रू शिप में नौकरी दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की जा रही थी। यह गिरोह विभिन्न पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को कॉल व ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर उन्हें आकर्षक वेतन व विदेश में नियुक्ति का झांसा देता था तथा रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग व अन्य शुल्क के नाम पर प्रति व्यक्ति लगभग 01 लाख से 01 लाख 20 हजार रुपये तक की धनराशि वसूल करता था। इस प्रकार ठगी कर अभियुक्तों द्वारा विभिन्न बैंक खातों में करीब 01 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए। अभियुक्तों से बरामद बैंक पासबुक/ बैंक खातों के संबंध में केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज पाई गईं।









