Blog

ग्रेटर नोएडा,, बीटा फर्स्ट में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश बेसोया के निवास पर राजस्थान कोटपूतली से आए राम सिंह कसाना जी का पगड़ी बांधकर गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया राम सिंह कसाना जी एक समाजसेवी के रूप में राजस्थान में जाने जाते हैं

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

वह गरीब बेसहारा लोगों की मदद करते हैं वह भारतीय गुर्जर महासभा के महामंत्री देवनारायण कल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष भी जिनका कल ग्रेटर नोएडा आने पर सम्मानित किया जिसमें किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा एवं राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेबा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान नेता राजकुमार रूपवास का कहना है कि राम सिंह कसाना जी बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान है वह समय-समय पर अच्छे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं गरीब मजदूर बेसहारा लोगों की सहायता करते हैं इसलिए उनका ग्रेटर नोएडा आने पर भव्य स्वागत किया गया इस बीच राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज भाटी गुर्जर का कहना है कि बड़ों का आदर करना बड़ों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है क्योंकि आज हम अगर हैं तो उन महापुरुष बुजुर्गों की वजह से है जिन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया हम ऐसे वीर गुर्जर योद्धा बलिदानों को को सलाम करते हैं और करते रहेंगे क्योंकि इंसान को अपनी परंपरा नहीं भूलनी चाहिए स्वागत के दौरान सरोज भाटी गुर्जर किसान नेता राजकुमार रूपवास राकेश बेसोया सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button