Blog

थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर फतेहपुर में हुयी घटना के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही-

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 23-01-26 को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर फतेहपुर, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र देशराज कसाना की पुत्री की शादी थी जिसमें ग्राम जगनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर से बारात आयी थी। बारात में ग्राम जगनपुर के देवेंद्र, वीरेंद्र व राजेंद्र पुत्रगण देशराज व उनके चचेरे भाई अजीत श्रीनिवास पुत्रगण जगदीश व चाचा जगदीश आदि भी आए थे। इसी बारात में ग्राम जगनपुर के लीला, बलवीर, तेजपाल, सतवीर आदि भी आए थे।*
*प्रोग्राम के दौरान लीला व बलवीर आदि अपने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर लाठी डंडों के साथ शिकायतकर्ता देवेंद्र व उसके पिता देशराज आदि के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला व मारपीट की गयी। मारपीट के दौरान देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेंद्र व इनके पिता देशराज व चचेरे भाई जगदीश व अजीत के गंभीर चोटें आयी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। तत्पश्चात वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 24.01.2026 को थाना दादरी पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 61(2), 109, 130, 115(2), 352, 351(2), 324(2), 110 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम लीला पुत्र जगपाल आदि 34 नफर नामजद व 10-15 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 25.01.2026 को अभियुक्तगण 1-जितेंद्र पुत्र लीला 2-साडू उर्फ सतेन्द्र पुत्र बलबीर 3-योगेश पत्र जगन सिंह समस्त निवासीगण ग्राम जगनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना के दौरान ही अभियुक्त मनवीर उर्फ जीते पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम जगनपुर का भी नाम प्रकाश में आया। दिनांक 26.01.2026 को अभियुक्तगण 4-सुमित पुत्र धर्मपाल 5-अजीत पुत्र मदन 6-हरेंद्र पुत्र सतवीर 7-भूपेन्द्र पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दिनांक 29.01.2026 को शेष वांछित अभियुक्तगण का एनबीडब्ल्यू निर्गत कराया गया व गिरफ्तारी के प्रयास किये गये। तत्पश्चात दिनांक 30.01.2026 को अभियुक्तगण 8-मनवीर उर्फ जीतू पुत्र अजयपाल 9- विजेन्द्र पुत्र किशन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त लीला पुत्र जगपाल पर 25,000 व अभियुक्त गजब सिंह पुत्र जगराम सिंह व राजू उर्फ राजपाल पुत्र सत्यपाल पर उच्चाधिकारीगण द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 02.02.2026 को 25 हजार के इनामी अभियुक्त 10-लीला पुत्र जगपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दिनांक 03.02.2026 को 10-10 हजार के इनामिया अभियुक्त 11-गजब सिंह पुत्र खड़क सिंह 12-राजू उर्फ राजपाल पुत्र सतवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button