Blog

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की डस्टर कार बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 01.02.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत वादिया निवासी दिल्ली एक शादी के प्रोग्राम में सम्मिलित होने ग्रेटर नोएडा स्थित मैरिज हॉल अपनी कार डस्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर DL1CU9950 से पहुँची थी तथा वहाँ पर पार्किंग करने वाले चार लोगो को अपनी कार की चाबी दी गयी थी एवं काउंटर से टोकन प्राप्त किया था। जब वादिया ने प्रोग्राम समाप्त होने पर वापस कार पार्किंग में आकर टोकन देकर अपनी कार को वापस लेने के लिए कहां तो पार्किंग में मौजूद लोगो ने वादिया की गाड़ी पार्किंग में होने से मना कर दिया एवं उक्त कार को चोरी कर लिया।

*कार्यवाही का विवरण-*

वादिया द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा गहनता से जाँच की गयी तो उक्त कार को पार्किंग में मौजूद लोगो द्वारा चोरी करना पाया गया। दिनांक 03.02.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अभियुक्त 1.नवनीत गोयल पुत्र विजय कुमार गोयल 2.इरफान पुत्र मुमतियाज 3.रवि पुत्र महेश 4.नरेश पुत्र सुखपाल सिंह को ग्राम लखनावली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की डस्टर कार रजिस्ट्रेशन नम्बर DL1CU9950 को बरामद किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button