थाना बादलपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोबाइल फोन (स्क्रीन टूटी हुई) व एक आधार कार्ड (मृतक का) बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 17.01.2026 को वादी द्वारा थाना बादलपुर पर प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई कि वादी के चाचा कृष्णपाल पुत्र स्व0 समर सिंह व उसके गाँव का ही सुन्दर पुत्र भोरन लाल अपने खेतों में गेंहू की रखवाली करने गये थे। इसी दौरान किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके सिर पर ईट मार दी गयी

जिसमें कृष्णपाल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी तथा सुन्दर उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वादी की तहरीर पर थाना बादलपुर पर मु0अ0सं0 016/2026 धारा 103(1)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
घटना के अनावरण के लिये पुलिस उच्चाधिकारिगण के निर्देशन में तत्काल दो स्थानीय पुलिस टीम व सीआरटी टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया। दिनांक 30.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्त 1-मनीष पुत्र धर्मेन्द्र 2-अमित पुत्र दिनेश 3-आकाश पुत्र करतार सिह 4-अभिषेक उर्फ सेकु पुत्र भारत को राजतपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मनीष के कब्जे से एक मोबाइल फोन सैमसंग रंग तथा अभियुक्त अमित उपरोक्त से एक आधार कार्ड (मृतक कृष्णपाल का) बरामद हुआ है।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त मनीष (वर्तमान में नोएडा में दुध का कार्य करता है) अपने साथियों अभियुक्त अभिषेक उर्फ सेकु (जो वैद्यपुरा में ओरिया होम्स गैलेक्सी ब्लू सफायर गौर सिटी माल में सेल्स का काम करता है), अभियुक्त अमित (जो नोएडा सेक्टर-5 में दुध का काम करता है), अभियुक्त आकाश (जो सेक्टर-68 में होटल केयरटेकर का काम करता है), के साथ दिनाँक 17.01.2026 को बम्बावड रोड़ पर शाम को शराब आदि का सेवन कर रहे थे। जब शराब पीने के बाद ग्राम बम्बावड से गाँव कुडी खेडा की तरफ खडंजा मार्ग से आ रहे थे तभी बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेन्सर की तेज आवाज होने पर मृतक कृष्णपाल द्वारा मनीष को टोका गया तो अभियुक्त मनीष उपरोक्त द्वारा गुस्से में मृतक कृष्णपाल को अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी। इसी बात को लेकर अभियुक्त मनीष व मृतक कृष्णपाल में हाथापाई होने लगी। अन्य अभियुक्त अमित व आकाश भी मृतक कृष्णपाल उपरोक्त व सुन्दर पुत्र भोरन लाल के साथ मारपीट करने लगे जिसमें अभियुक्त मनीष द्वारा मृतक कृष्णपाल के मुंह पर जोर से प्रहार किया गया जिसमें मृतक कृष्णपाल खडंजे पर गिर गया और उसका सिर खंडजे की ईटो पर लगने के कारण वह अचेत हो गया। अभियुक्त मनीष द्वारा खडंजे पर लगी ईट उखाड कर सुन्दर उपरोक्त के सिर पर पीछे से वार किया गया जिससे सुन्दर भी अचेत होकर गिर गया था। यह देकर अभियुक्तगण मौके से भाग गये तथा अभियुक्त मनीष उपरोक्त घायल सुन्दर का मोबाइल तोड़कर अपने साथ ले गया तथा अभियुक्त अमित उपरोक्त मृतक कृष्णपाल का आधार कार्ड घटनास्थल से उठाकर अपने साथ ले गया था।









