थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 64 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹13 लाख) व तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 21.07.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर तस्करी करने वाला एक शातिर अभियुक्त ओमवीर सिंह पुत्र श्याम लाल झुण्डपुरा बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 64 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 13,00,000 रुपए व गांजा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एंबुलेंस (मारुति इको) बरामद की गई हैं।
*पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उड़िया गांजा एक विशेष किस्म का गांजा है, जिसकी बाजार मे काफी मांग है। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो उड़ीसा राज्य से गांजा तस्करी के लिए एंबुलेंस का प्रयोग करता है। अभियुक्त एंबुलेंस होने के कारण टोल प्लाजा आसानी से क्रॉस करता है, तथा सामान्यतः चेकिंग के लिए नही रोका जाता है, जिससे इतनी मात्रा मे गांजा एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने में कठिनाई नही होती। अभियुक्त यह गांजा लाकर दिल्ली में छोटे- छोटे पैकेट बनाकर सप्लाई करता है व मुनाफे के रुपयों से अपने शौक मौज में खर्च कर देता है।









