थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटने तथा ट्रकों के पार्ट्स काटकर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 03 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) तथा चोरी एवं वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 24.01.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 02 वाहन चोर अभियुक्त 1. सलमान पुत्र छोटन 2. भानू चौधरी पुत्र सुनील को गंदे नाले के पास सेक्टर-82 कट भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 03 वाहन- टाटा गुड्स कैरियर ट्रक रजि0नं0- UP16FT0743, बुलेरो मेक्सीट्रक रजि0नं0- DL1LAD0637, महिंद्रा पिकअप रजि0नं0- DL1LAJ6669 व

02 केबिन (ट्रक व महिंद्रा पिकअप) तथा चोरी करने, वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण- 02 ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, 02 एलपीजी सिलेण्डर (घरेलू व कॉमर्शियल), 02 गैस कटर सहित अन्य विभिन्न उपकरण, भिन्न-भिन्न नंबर की 28 चाबियाँ, 05 पाना, 06 बोल्ट टाइटनर/लूजनर, 11 पेचकस, 02 प्लास, 01 छैनी, 01 मेटल कटर औजार व 09 घरेलू चाकू बरामद किए गए हैं।









