थाना फेस-2 पुलिस व सीआरटी स्वाट-02 टीम के संयुक्त प्रयास से फाइनेंस के नाम पर फर्जी दस्तावेजो को प्रयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 चार पहिया (लग्जरी) गाडियां एंव 28 कार्ड (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड व आर0सी0) बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 20.01.2026 को थाना फेस-2 पुलिस व सीआरटी स्वाट-02 टीम के संयुक्त प्रयास से फाइनेंस के नाम पर फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्त 1. अमित गुप्ता पुत्र सुदेश कुमार 2. अनुराग उर्फ अमित पुत्र धर्मवीर सिंह 3. नवीन भावरी पुत्र गोवर्धन भावरी को फूलमण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अपराध का तरीका
ये सभी अभियुक्तगण आधार कार्डों, पैन कार्ड व वोटर कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर गाड़ियों को फाइनेंस कराकर क्रय कर लेते है उसके बाद क्रय की गयी गाड़ियों के बैंक फाइनेन्स (लोन) को जमा किये बिना अलग अलग राज्यो में ले जाकर बेच देते है तथा बेचते समय ग्राहको को यह आश्वसन देते है कि सम्बन्धित वाहन की दो- तीन माह में एनओसी उपलब्ध करा देगें। लोन की मासिक किश्त जमा न होने पर बैंक एजेन्ट दिये गये पते पर सम्पर्क करता है तो लोन के समय उपलब्ध कराये गये दस्तावेजो में अंकित कराया गया पता फर्जी पाया जाता है।
1.ये सभी अभियुक्त विभिन्न आधार कार्डों, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के माध्यम से लोन कराकर गाडियां खरीदते थे।
2. ये सभी अभियुक्त फाइनेन्स का भुगतान किये बिना उन फाइनेन्स गाड़ियों को अलग अलग राज्यो(पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान) में ले जाकर कम कीमत पर बेच देते थे।
3. ये सभी अभियुक्त उसी गाड़ी पर पुनः लोन लेने के लिये आर.सी पर पूर्व से प्रदर्शित Hypothecation को हटाकर उसी वाहन पर पुनः बैंक से लोन करा लेते है।









