GAEPL द्वारा ATMS कंट्रोल रूम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:-
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

19वां दिन | दिनांक: 19 जनवरी 2026
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत GAEPL द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ATMS (एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसका उद्देश्य नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों, सुरक्षा उपायों एवं दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हाईवे सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। उन्हें CCTV निगरानी प्रणाली, घटना पहचान प्रणाली, ATMS की कार्यप्रणाली तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया।
विद्यार्थियों को निम्न विषयों पर विस्तार से शिक्षित किया गया—
ट्रैफिक साइनबोर्ड का वर्गीकरण
कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियाँ
व्यवहार संबंधी सड़क सुरक्षा मुद्दे
सड़कों का वर्गीकरण
नेशनल हाईवे पर उपलब्ध सुविधाएँ
इसके साथ ही एक इंटरैक्टिव प्रश्न–उत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में GAEPL के प्रोजेक्ट हेड श्री अनुराधा सिंह ने प्रेरक संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को नेशनल हाईवे पर सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पैम्फलेट वितरित किए गए। साथ ही, सुरक्षा विषय पर लेखन के लिए कॉपियाँ एवं पेन भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली तथा अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।









