गरीब व असहाय लोगों को ठंड एवं शीत लहर से राहत पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल कराए जा रहे वितरित
नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा जेवर क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों ने गरीबों को कंबल किए वितरित
गौतम बुद्ध नगर 11 दिसंबर 2024
जनपद गौतम बुद्ध नगर में ठंड एवं शीत लहरी को ध्यान में रखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा रैन बसेरे, अलावा एवं कंबल वितरण आदि करवाई अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर सुनिश्चित की जा रही है, ताकि गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।
इसी कड़ी में आज डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में तहसील सदर, जेवर एवं दादरी के राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड एवं शीतलहरी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया गया। आगे भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड एवं शीत लहरी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से
राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा राहत कार्य अभियान चलाकर सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि जनपद में ठंड एवं शीत लहरी के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।