Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा टोल बूथ पर मारपीट करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 07.11.2024 की रात्रि समय करीब 23.30 बजे थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के 11 कि0मी0 माइलस्टोन के पास बने रेम्प टोल प्लाजा पर एग्जिट करते समय एक सफेद रंग की थार कार रजि0 नं0 यूपी 16 डी.यू 8194 द्वारा तेज गति से आकर टोल बूम बैरियर तोड़ दिया गया था एवं टोल कर्मचारियो के साथ मारपीट की गयी थी जिससे टोलकर्मियो को चोटें आयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी (कन्ट्रोल रूम ऑफिसर) जेवर टोल प्लाजा की तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 278/24 धारा 191(2)/191(3)/109/117(2)/351(2)/324(2) बीएनएस बनाम तीन नामजद व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही का विवरणः*

दिनांक 09.11.2024 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त 1.अभिषेक नागर पुत्र खचेडू सिंह (गाड़ी मालिक) 2.अंशुल चन्दिला पुत्र करण चन्दिला को गलगोटिया अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया है। उक्त घटना में प्रकाश में आये एक अभियुक्त अनुज पुत्र मुकेश निवासी ग्राम जुनैदपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button