Blog

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स (अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये) व अवैध शस्त्र बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 23.06.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त 1. सूर्या उर्फ मोहन पुत्र मोतीराय 2. दीपक पाल पुत्र हेतराम 3. लक्की चंदेल पुत्र अनिल चंदेल 4. आसिफ पुत्र लियाकत 5. अंकित गुप्ता पुत्र सियाराम को गुलिस्तानपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू बरामद किए गए तथा अभियुक्तगण की निशानदेही से LG गोलचक्कर के पास जंगल से चोरी की 10 मोटरसाइकिल व लगभग 05-06 मोटरसाइकिलों के पार्ट्स (हैंडिल, टायर, टंकी, शॉकर, इंजन, चेसिस आदि) बरामद किए गए है।

*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्तगण शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं, जो एक अंतर्राज्यीय गिरोह के रूप में सक्रिय हैं। इनके द्वारा दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा क्षेत्र में घूम-घूमकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं की जाती हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को अलग-अलग कर उनके पार्ट्स बेच दिए जाते हैं। अभियुक्तों द्वारा गौतमबुद्धनगर एवं आस-पास के जनपदों में अन्य आपराधिक घटनाएं भी कारित की गई हैं, जिनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त आसिफ पेशे से कबाड़ी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल रहता है तथा चोरी के वाहनों के पार्ट्स को काटकर/निकालकर बेचता है।

 

Related Articles

Back to top button