थाना सेक्टर-39 द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 चैन पीली धातु, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.05.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलत दिशा से स्कूटी से आकर उसको टक्कर मार दी, उससे कुछ कहने पर उसके अन्य साथी नाम पता अज्ञात भी आ गये जिनके द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर भाग गये, जिसमें वादी की चैन गिर गयी थी। थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गईं।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 11.05.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा विवेचना क्रम में वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले प्रकाश में आए 04 अभियुक्त 1.अजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह 2. कपिल चौहान पुत्र अमरपाल 3.राशिद पुत्र मौ0 युसुफ 4. गौरव दत्त पुत्र अनिल दत्त को थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत कब्रिस्तान के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 चैन पीली धातु, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व अभियुक्त अजीत सिंह व गौरव दत्त उपर्युक्त के कब्जे से 02 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।









