
*घटना का विवरण*
दिनांक 02.05.2026 को वादी द्वारा दिये गये लिखित प्रार्थना पत्र अभियुक्तगण 1.वेदराम उर्फ वेदू पुत्र खिम्मन 2. अमित पुत्र बेगराज 3.रिषभ पुत्र धनपाल के द्वारा वादी व वादी के भाई के साथ लाठी डंडो से मारपीट करना व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबन्ध मे दाखिल की थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना जारचा पर मु0अ0स0 77/2026 धारा धारा 115(2)/352/351(2)/117(2)/109(1)/3(5) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरणः*
दिनांक 21.05.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा वांछित 03 अभियुक्तगण 1.वेदराम उर्फ वेदू पुत्र खिम्मन 2. अमित पुत्र बेगराज 3.रिषभ पुत्र धनपाल को नैनसुख तिराहा थाना क्षेत्र दादरी मे गन्ने के कोल्हू के पास से गिरफ्तार किया गया।









