थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ग्राम घोडीबछेडा मे महिला की हत्या करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्चुनर कार UP 16 FK 5566 बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.05.2026 को श्रीमती रेनू नागर पत्नी स्व0 महाराज सिंह निवासी बरौला थाना गौतमबुद्धनगर हाल पता नंद वाटिका सिवाया थाना दौराला जनपद मेरठ द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादिया की बेटी मोनिका उम्र 20 साल की हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया था ।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 08.05.2026 को श्रीमती रेनू नागर पत्नी स्व0 महाराज सिंह निवासी बरौला थाना गौतमबुद्धनगर हाल पता नंद वाटिका सिवाया थाना दौराला जनपद मेरठ द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादिया की बेटी मोनिका उम्र 20 साल की हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया था । थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त मे संलिप्त अभियुक्त मृतका के पति अनुज चौहान पुत्र हरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौ0बु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष को डीएमआईसी घोडी बछेडा से ग्राम हजरतपुर थाना सूरजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्चुनर कार UP 16 FK 5566 बरामद की गयी । विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा परोक्त मे धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।









