
*घटना/कार्यवाही का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 30.11.2025 की रात्रि ग्राम नगला चमरू में बारात में चढत के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में सम्मिलित अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जारचा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल दो अभियुक्त अभिषेक एवं इशू को दिनांक 01.12.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02.12.2025 को घटना में तीसरे अभियुक्त निक्की पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सिरोरा सलेमपुर, थाना टीला मोड़, जनपद गाजियाबाद को सैथली गांव के बाहर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
*अपराध करने का तरीका-*
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त निक्की ने ही अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को छिपाकर घटना स्थल पर लाया था तथा निक्की ने स्वयं भी हर्ष फायरिंग की थी तथा बाद में वही पिस्टल अपने साथी अभिषेक को फायर करने के लिए दे दी थी, जिससे यह घटना घटित हुई।









