Blog

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड जेवर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 02 जुलाई, 2026

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज जनपद गौतमबुद्धनगर के विकासखंड जेवर कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य “सहकारिता का ग्रामीण विकास में योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी गोपाल कृष्ण अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड जेवर की ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सहकारिता के सिद्धांतों, विभागीय योजनाओं तथा ग्रामीण विकास में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास में जनसहभागिता के महत्व की विस्तार परख जानकारी दी गई।

आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आलोक रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विवेक यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी शिवानी सिंह ,सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मोहम्मद हसीब, शगुफ्ता मोबिन व अश्वनी यदुवंशी तथा समिति सचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button