Blog

आज यमुना विकास प्राधिकरण में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर एक वार्ता की।

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ता में संगठन द्वारा रखी गई निम्न मांगों पर सहमति बनी है – जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे का 64.7% सभी किसानों को जल्द वितरित किया जाएगा, किसानों का बकाया 33 साल जल्द किसानों को दिया जाएगा, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली कंपनियों में स्थानीय नौजवानों की रोजगार की प्राथमिकता रहेगी, किसानों का प्लॉट जल्द वितरण किया जाएगा एवं रौनीजा गांव में एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के प्रत्येक गांव में खेल का मैदान, पंचायत घर आदि की व्यवस्था की जाएगी, किसानों का बकाया 64.7% सभी गांवो में कैंप लगाकर वितरण किया जाएगा। इन सभी मांगों को यमुना प्राधिकरण द्वारा मान लिया है और जल्दी इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री शाहिद भाई मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता बहुत अच्छी रही है और हम अपनी सभी मांगों को लेकर काफी उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी दिए गए अस्वासनो को जल्द ही पूरा किए जायेगा.

वार्ता में राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक एचपी सिंह, जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश गौड़, राष्ट्रीय सह सलाहकार निरंजन गॉड, राष्ट्रीय सलाहकार खेमी पहलवान, अशोक प्रधान, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रोहतास भाटी, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अनिल भाटी, विनोद सोलंकी, प्रमोद भाटी, राष्ट्रीय महासचिव रघुराज नेताजी, जितेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्र प्रधान, सुरजन भाटी, संजय सिसोदिया, फिरोज खान, युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मुकीम, विनोद गॉड, नरेश भाटी फलेदा आदि लोग उपस्थित रहे।
[14/10, 7:42 pm] Papa Jii❤️: Skhoj@&54439#

Related Articles

Back to top button