Blog

थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के अंतर्गत दीपिका पुत्री संजय निवासी ग्राम कुड़ी खेड़ा

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना बादलपुर की शादी ऋतिक पुत्र मनोज निवासी जलपुरा से लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 17-05-2026 की रात्री को उक्त महिला द्वारा दहेज उत्पीडन से परेशान होकर छत से नीचे कूद जाने के कारण मृत्यु हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button