Blog

गाँव सरकपुर की जागरूक एवं शिक्षाप्रेमी महिला सरोज भाटी गुर्जर ने अपने जन्म दिवस पर बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने हेतु

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

अपने निजी खर्चे से घर में ही एक आधुनिक पुस्तकालय का शुभारंभ कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन किसान नेता राजकुमार रूपवास ने किया। इस अवसर पर सरोज भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन की जिला अध्यक्ष ने कहा कि गाँव में सार्वजनिक परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण अनेक बेटियों को

शहर जाकर पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे कई छात्राओं को बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़नी पड़ती थी। इसी समस्या को समझते हुए उन्होंने यह सराहनीय पहल शुरू की, ताकि गाँव की बेटियाँ घर के पास ही अध्ययन सामग्री प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी कर उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, ठंडे पानी की व्यवस्था, बिजली, वाई-फाई एवं शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध रहेगा।

यह पुस्तकालय केवल किताबों का केंद्र नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा
इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेन्द्र कुमार नागर, किसान नेता राजकुमार रूपवास, डॉ. विकास जतन, प्रधान परवीन भारतीय, गुलज़ार विधूड़ी, अमित भाटी, नीलम भाटी,

सरगम लोहिया, सुनीता गुर्जर, राकेश, अशोक भाटी, पुष्पा भाटी धर्मवती भाटी संदीप, नितिन, विपिन कसाना, सौरभ एवं आकाश रोसा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button