गुंजन ने 12वीं में 93% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गांव और क्षेत्र का मान सम्मान
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी तहसील के रूपवास गाँव निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री गुंजन ने सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की सीबीएसई12वीं कक्षा की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में परिवार दौलत राम कॉलोनी में निवास कर रहा,है,गुंजन की इस शानदार उपलब्धि पर किसान यूनियन मजदूर संगठन मोर्चा के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास ने उनके निवास पर पहुँचकर फूलमाला, पटका, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ बधाई दी
इस अवसर पर किसान नेता राजकुमार रूपवास ने कहा कि गुंजन की सफलता के पीछे उनके माता-पिता विजेंद्र सिंह एवं माता सरोज का विशेष योगदान है, जिन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में बेटों के समान ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर रही है मनोज भाटी पाली ने कहा की अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह अमूल्य धन है, जिसका कभी बंटवारा नहीं होता सम्मानित,के दौरान मनोज भाटी,पाली (एनसीआर अध्यक्ष) विजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे









